किन्नौर: जिला किन्नौर के निगुलसारी में भूस्खलन होने से अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। दूसरे दिन रेस्क्यू के दौरान 4 ओर शव मिले हैं, इससे पहले बुधवार को 10 शव मिले थे। इस हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी भी कई लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से भी मिले।एनडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।