Tokyo Olympics-2020: हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार को हिमाचल सरकार देगी एक करोड़ का ईनाम और DSP पद

शिमला: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल की ओर से हॉकी टीम को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने नया इतिहास रचकर देशवासियों को गौरवान्वित किया है। बेहतरीन प्रदर्शन से दशकों बाद आज सम्पूर्ण देश में गौरव व हर्ष का माहौल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विशेष परिस्थितियों में फैसला लेते हुए सम्मान राशि को 75 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए किया है। साथ ही वरुण कुमार को पुलिस में डीएसपी का पद भी दिया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *