स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलें सेवा विस्तार: रोहित ठाकुर

सिर्फ नाम नहीं, इतिहास हैं डॉ. यशवंत सिंह परमार: रोहित ठाकुर

शिमला: कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जुब्बल नावर कोटखाई द्वारा खड़ापत्थर में हिमाचल निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर  सुरेश कुमार पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग हिमाचल प्रदेश व वर्तमान राष्ट्रीय सयोजक एवं प्रदेश प्रभारी पंजाब, रोहित ठाकुर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक जुब्बल-नावर-कोटखाई, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष  मोती लाल डेरटा, ब्लॉक कॉंग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष  मुन्नी लाल नरसेठ , हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग हिमाचल के उपाध्यक्ष मेघ राज धांगटा उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार ने डॉ. यशवंत सिंह परमार द्वारा हिमाचल निर्माण में किए गए संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास की नींव डॉ० यशवंत सिंह परमार ने रखी।

उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ठाकुर रामलाल, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह ने सींचा हैं। सुरेश कुमार ने आगे कहा कि रोहित ठाकुर ने भी जुब्बल नावर कोटखाई में विकास में कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने जुब्बल नावर कोटखाई की जनता से पूर्व विधायक व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर को उप चुनाव में भारी मतों से जीताकर विधानसभा भेजने की अपील की। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक जुब्बल-नावर-कोटखाई रोहित ठाकुर ने डॉ. यशवंत सिंह परमार को याद करते हुए कहा कि डा.यशवंत सिंह परमार, केवल एक नाम या व्यक्तित्व नहीं, बल्कि वह वृहद इतिहास हैं, जिसके बारे में जितना जानें, कम ही होगा। पहाड़ के प्रति उनका दर्द ही था, जिसने आज हिमाचल प्रदेश को प्रमुख राज्य के रूप में देश में खड़ा कर दिया। रोहित ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार के चार बजट और साढ़े तीन वर्षो के कार्यकाल में जुब्बल नावर कोटखाई की अनदेखी हुई हैं। साढ़े तीन वर्षो तक किसी ने सुध नही ली और अब भाजपा के मंत्री झूठी घोषणाओं की मशीन लेकर घूम रहे हैं। ब्लॉक कॉंग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मुन्नी लाल नरसेठ ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *