सभी संगठनात्मक जिलों में अधिवक्ताओं की जिम्मेवारियों तय

हिमाचल: भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद के लिए चर्चाओं का दौर

मण्डी:  हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा में नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मौजूदा अध्यक्षा रश्मिधर सूद को हाल ही में पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हालांकि, अभी वे महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर भी बनी हुई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही संगठन उन्हें इस पद से भारमुक्त करके किसी नए चेहरे को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपेगा। इसके लिए मण्डी जिला से दो नामों पर लोगों द्वारा कयास लगाये जा रहे हैं। इनमें पहला नाम है जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी एवं जिला परिषद सदस्या वंदना गुलेरिया का और दूसरा नाम नगर निगम मण्डी की पार्षद सुमन ठाकुर का चल रहा है। हालांकि, भाजपा की कुछ अन्य नेत्रियां भी अध्यक्ष पद की लॉबिंग में जुटी हुई हैं, लेकिन सबसे प्रवल दावेदारी मण्डी जिला से इन दो नेत्रियों की ही मानी जा रही है। फ़िलहाल आने वाला वक्त ही तय करेगा कि प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा में नए अध्यक्ष पद की कमान किसे मिलती है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *