मण्डी: लैंडस्लाइड की वजह से बंद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बहाल

मण्डी: लैंडस्लाइड की वजह से बंद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे शनिवार को 14 घंटों के बाद बहाल कर दिया गया। शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे सात मील के पास चट्टानें और पत्थर गिरने के कारण हाईवे पूरी तरह से बाधित हो गया था। मलबे की चपेट में जीप भी आ गई थी। जीप चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, इससे कुछ दूरी पर आज सुबह वापस पहाड़ी से पत्थर गिरे और उसकी चपेट में एक कार और स्कूटी आ गई। उसके बाद हाईवे को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। दोपहर बाद हाईवे को बहाल किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने बताया कि हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। तीन वाहन इसकी चपेट में आएजिनमे नुकसान हुआ, लेकिन तीनों के चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *