हिमाचल : कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए गठित की चार सदस्‍यीय कैंपेनिंग कमेटी

सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करेगी कांग्रेस, किया कमेटी का गठन 

  • उप चुनाव से पहले कांग्रेस ने की प्रवक्ताओं की फ़ौज तैयार

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चैयरमेन हर्षवर्धन चौहान की संतुति पर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता, समन्वयक, प्रवक्ता और मीडिया पेनीलिस्ट नियुक्ति कर दिए है। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि वरिष्ठ प्रवक्ताओं में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, सोहनलाल ठाकुर, संजय रत्न, नरेश चैहान व दीपक शर्मा को बनाया गया है। आई.एन. महेता को मीडिया समन्वयक बनाया गया है।

प्रवक्ताओं में डॉ. राजेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, प्रेम कौशल, अलका नन्दा, अमन सेठी, इन्दु पटियाल, विजय डोगरा, जय कुमार आजाद, प्रदीप वर्मा, किरण धानटा, कुशल जेठी, अजित कुमार नेहरिया, नरेश कुमार ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, तेजस्वी शर्मा, प्रिया शर्मा, अभिषेक राणा को बनाया गया है। मीडिया पैनलिस्ट में केशव नायक, सौरभ चौहान, विनय शर्मा, आकाश शर्मा, मोनीता चौहान इंजीनियर शगुन दत्त शर्मा, भारती चौधरी व सूर्या बोरस को बनाया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर   ने प्रदेश भाजपा सरकार की विफलताओं और अनियमितताओं की चार्जशीट बनाने के लिए पांच संसदीय कमेटी का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि इस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक राजेश धर्माणी को बनाया गया है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, बुद्धि सिंह ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी को सदस्य व विधायक आशीष बुटेल इस समिति के सचिव सदस्य बनाए गए हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *