वीरभद्र सिंह की अस्थियां गंगा और हिमाचल की सभी नदियों में की गईं प्रवाहित
वीरभद्र सिंह की अस्थियां गंगा और हिमाचल की सभी नदियों में की गईं प्रवाहित
हरिद्वार/शिमला: हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार को गंगा में विसर्जित कर दी गईं। विक्रमादित्य सिंह के चचेरे भाई रिपु धवन ने हरिद्वार में पिंडदान के बाद सुबह 8:40 बजे अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया।
इस दौरान पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट, सुशांत कपरेट, तारा चंद ठाकुर मौजूद रहे। वहीं, आज प्रदेश के सभी 72 ब्लॉक की नदियों में वीरभद्र सिंह की आस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा।
विक्रमादित्य सिंह अस्थियां विसर्जित करने नहीं गए थे. विक्रमादित्य सिंह इन दिनों अपने पैतृक निवास पद्म पैलेस रामपुर में ही हैं।