स्वास्थ्य मंत्री डा. सहजल ने घायल हुए लोगों का शाहपुर अस्पताल में जाना कुशलक्षेम 

  • घायलों के उपचार में सहयोग देने के दिए निर्देश 

कांगड़ा : स्वास्थ्य परिवार कल्याण आयुष मंत्री डा. राजीव सहजल ने आज जिला कांगड़ा के शाहपुर की बोह घाटी में भारी बारिश के कारण हुए भू-स्खलन आदि से घायल हुए लोगों का नागरिक अस्पताल शाहपुर जाकर कुशलक्षेम जाना। उन्होनें घायलों से बातचीत की और उन्हें स्वास्थ्य लाभ के संबंध में हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होनें कहा कि प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
उन्होनें अस्पताल के चिकित्सकों के साथ भी गहन मंत्रणा की तथा घायलों के उपचार में सहयोग देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं एवं व्यव्स्थाओं का भी निरिक्षण किया। अस्पताल में सामने आ रही विभिन्न कमियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कमियों को दूर करने के लिए जल्द ही प्रभावी कदम उठाए जाएंगे ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *