वीरभद्र सिंह: रिज पर पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का उमड़ा सैलाब, नड्डा भी पहुंचे श्रद्धांजलि देने

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए शिमला के रिज मैदान पर रखा गया है। अंतिम दर्शन पाने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा हैं। वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश में शोक की लहर है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शिमला के रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आखरी दर्शन करने पहुंचे और उन्होंने वीरभद्र सिंह के पार्थिव देह को पुष्पांजलि अर्पित की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। कुछ देर में राहुल गाँधी भी शिमला पहुंचने वाले हैं

 अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा, इससे पहले आज रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर को रखा गया। पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए रिज मैदान पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आज समर्थक मायूस हैं, हर किसी की आंखें नम हैं। दूर-दराज के गांव के वीरभद्र सिंह के समर्थक और चाहने वाले पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए शिमला पहुंच रहे हैं।

शिमला में लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से रिज और माल रोड को सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस सादे लिवास में भी नजर रख रही है, कमांडो भी गश्त पर हैं।ड्रोन से भी पुलिस नजर बनाए हुए हैं।

वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को शिमला से रामपुर राज दरबार पहुंचेगा। कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार रामपुर बुशहर के जोगनी बाग स्थित राज परिवार के श्मशान घाट में राजसी परंपरा के साथ 10 जुलाई को होगा। वीरभद्र सिंह की मौत की खबर के बाद ही पूरे रामपुर में शोक की लहर है।

राष्ट्रपति, पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सीएम जयराम ठाकुर समेत कई नेताओं ने वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *