भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले : त्रिदेव से लेकर हम पंच परमेश्वर सम्मेलन का करेंगे आयोजन

  • भाजपा का संगठन हिमाचल प्रदेश में बहुत ही मजबूत: नड्डा

  • :-प्रदेश में सरकार और संगठन में अच्छा ताल मेल

  • भाजपा उपचुनावों के लिए तैयार, हम सभी चुनावों को जीतेंगे : जयराम ठाकुर

कुल्लू : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शाशे हेलिपैड कुल्लू मनाली पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित, राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल त्रिलोक कपूर, मंत्री रामलाल मार्कण्डेय, गोविंद ठाकुर, शिशु धर्मा उपस्थित भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अटल टनल का निरीक्षण किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा देव सदन कुल्लू पहुँचे, उन्होंने भाजपा की संसदीय मण्डी क्षेत्र की बैठक में भाग लिया। अटल सदन कुल्लू में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
बैठक को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा का संगठन हिमाचल प्रदेश में बहुत ही मजबूत है और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में और ज़्यादा मज़बूत हो रहा है उन्होंने कहा कि पूर्व हुए पंचायती राज चुनावों में हमारा अच्छा प्रदर्शन रहा है और जनता अभी भी भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को और सुदृण करने के लिए हम जल्द ही सम्मेलन करेंगे, त्रिदेव से लेकर हम पंच परमेश्वर सम्मेलन का आयोजन करेंगे।
प्रदेश में सरकार और संगठन में अच्छा ताल मेल है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिमाचल में महेनत करते देखा है और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि नड्डा आज देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष है।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2022 में एक बार फिर भाजपा की सरकार को हिमाचल प्रदेश में बनना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल उपलब्धी भरा रहा है सभी कार्यों को जनता तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आने वाले तीनों उपचुनावों में हम पूरी ताकत लगाएंगे और तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बैठक में कार्यकताओं से संवाद के माध्यम से नई ऊर्जा का संचालन किया, उन्होंने बैठक में कई संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। संवाद के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लीडरशिप टिप्स भी दिए और कार्यकता निर्माण को लेकर चर्चा की।
उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं को भी अपना आंकलन करना चाहिए कि हम कहाँ खड़े है और कहाँ जाना है। उन्होंने को सभी केंद्र और प्रदेश की योजनाओं की पूरी जानकारी कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए, आंकड़े टिप्स पर हो। उन्होंने कहा को भाजपा उपचुनावों के लिए तैयार है और हम इन सभी चुनावों को जीतेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *