हिमाचल: नहीं रहे भाजपा के वरिष्‍ठ नेता एवं विधायक नरेंद्र बरागटा, मंत्रिमंडल की बैठक स्‍थगित

3f4d49b8-2e7e-4738-a920-6054b7ba348dशिमला: भाजपा नेता व पूर्व में मंत्री एवं वर्तमान में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का आज91072f3b-db86-417f-ad13-472016ecb743 निधन हो गया है। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और पीजीआई में उपचाराधीन थे। नरेंद्र बरागटा के निधन की खबर उनके सुपुत्र चेतन बरागटा ने अपनी फेस बुक पोस्ट द्वारा सांझा की है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  भाजपा नेता व पूर्व में मंत्री एवं वर्तमान में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के  निधन पर शोक व्यक्त किया।

 हिमाचल भाजपा ने आज अपने सभी पार्टी के कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद प्रदेश सरकार ने आज प्रस्तावित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक स्‍थगित कर दी है। अब आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक नहीं होगी। मंत्रिमंडल बैठक की नई तारीख शीघ्र घोषित की जाएगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *