चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

मण्डी : राशन लेकर जा रही जीप खाई में लुढ़की, 2 महिलाओं की मौत

मण्डी : मण्डी जिले के सरकाघाट की थौना पंचायत में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। राशन डिपो से राशन ले जा रहे लोगों की जीप सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे का कारण जीप में ब्रेक नहीं लगना बताया जा रहा है।

थौना राशन डिपो से शुक्रवार को राशन लाने के लिए गैहरा गांव के आठ लोग एक जीप में गए थे। राशन लेने के बाद यह सभी जब लौट रहे थे तो थौना में सड़क की चढ़ाई पर वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और ब्रेक नहीं लगने के कारण जीप करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी घायलों को मण्डी के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक महिलाओं में झांसी देवी पत्नी दामोदर दास और दामोदरी देवी पत्नी बंशी राम निवासी गैहरा शामिल हैं। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। सरला देवी पत्नी लाल सिंह और सरला देवी पत्नी रोशन लाल की हालत नाजुक है।

प्रशासन की तरफ से कानूनगो राजेंद्र पुरी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 20- 20 हजार रुपए की राहत राशि प्रदान की गई है। पुलिस ने वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *