हिमाचल: अब शादियों और अन्य कार्यक्रमों में होंगे इतने ही लोग शामिल…
हिमाचल: अब शादियों और अन्य कार्यक्रमों में होंगे इतने ही लोग शामिल…
हिमाचल: प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हिमाचल सरकार ने 1 मई तक नई बंदिशें लगा दी हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी दी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शादियों और अन्य सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम में 50 ही लोग शामिल हो सकेंगे। पहले हाल या बंद जगहों में समारोह करवाने पर 50 लोगों की सीमा निर्धारित की गई थी और खुले स्थान पर अधिकतम 200 लोगों ही शामिल हो सकते थे। अब दोनों स्थिति में 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
वहीं सरकारी दफ्तरों में 50% कैपेसिटी के साथ फाइव डे वीक होगा। बसों को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलाया जाएगा। बसों में भी 50 फीसदी कैपेसिटी के साथ ही बैठ लोग सकेंगे। नवरात्र के बाद मंदिर भी बंद होंगे केवल पूजा के लिए ही मंदिरों को खोला जाएगा।