हिमाचल: चुनाव प्रकोष्ठ की संस्तुति के अनुसार संगठन का चुनाव 26 अप्रैल को करवाने का निर्णय

हिमाचल: संगठन का चुनाव 26 अप्रैल को करवाने का निर्णय

हिमाचल: प्रदेश सचिवालय पर्यवेक्षक/चालक एवं कर्मशाला कर्मचारी संघ के चुनाव प्रकोष्ठ के निवार्चन अधिकारी दलजीत मैहता ने आज यहां बताया कि चुनाव प्रकोष्ठ की संस्तुति के अनुसार संगठन का चुनाव 26 अप्रैल, 2021 को करवाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह चुनाव अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, प्रेस एवं कोषाध्यक्ष के एक-एक पद एवं पांच सदस्य के पदों के लिए करवाया जाएगा।

दलजीत मैहता ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन 19 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक किया जा सकता है। नामांकनों की छंटनी 20 अप्रैल को सायं 4.30 बजे तक की जाएगी और 22 अप्रैल को सायं 4.30 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं। मतदान 26 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक होगा और मतगणना इसी दिन सायं 5.30 बजे की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 94189-02209 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *