सोलन: नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा, पूनम ग्रोवर मेयर और राजीव कौड़ा बने डिप्टी मेयर

सोलन:  सोलन नगर निगम में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। पूनम ग्रोवर को मेयर और राजीव कौड़ा को डिप्टी मेयर बनाया गया है। जिला प्रशासन की अध्यक्षता में मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ। भाजपा ने अपने सात पार्षद होने के बावजूद मेयर पद के लिए एकमात्र जीते निर्दलीय पार्षद मनीष सोपाल को अपना उम्मीदवार बना दिया, लेकिन कांग्रेस पार्षद पूनम ग्रोवर ने नौ वोट हासिल कर मेयर पद पर कब्जा कर लिया। 17 पार्षदों वाले सोलन नगर निगम में कांग्रेस के नौ, भाजपा के सात और एक निर्दलीय पार्षद की जीत हुई थी। उप महापौर के पद पर भी यहां कांग्रेस के ही पार्षद राजीव कौड़ा को चुना गया।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *