हिमाचल: कोरोना संक्रमित पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह मैक्स अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती

हिमाचल : प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाद मैक्स अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती किये गये हैं। सोमवार को पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाद से हॉली लॉज में होम आईसोलेशन पर थे। हालांकि, मंगलवार सुबह बताया गया था कि उनकी तबीयत ठीक है लेकिन अब उन्हें चंडीगढ़ भेजा गया है। आईजीएमसी शिमला के डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी। सुबह सात बजे उन्हें शिमला से मोहाली के मैक्स अस्पताल में ले जाया गया है। सूत्रों का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक है और एहतियातन तौर पर उन्हें चंडीगढ़ लेकर जाया गया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *