नगर निगम चुनावों के परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री बोले : जीत एकतरफा जीत नहीं
नगर निगम चुनावों के परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री बोले : जीत एकतरफा जीत नहीं
सोलन में हमें दस हजार से ज्यादा मत मिले और कांग्रेस को नौ हजार के करीब
शिमला: हिमाचल में नगर निगम के चुनाव परिणाम में सोलन और पालमपुर में कांग्रेस की जीत हुई, जबकि मण्डी और धर्मशाला में भाजपा पार्टी बहुमत में आई है। नगर निगम चुनावों के परिणाम आने के बाद वीरवार को शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जीत एकतरफा जीत नहीं है और बीते रोज के सभी परिणाम देखे जाएं तो हमारी जीत हुई है। सोलन में हमें दस हजार से ज्यादा मत मिले और कांग्रेस को नौ हजार के करीब मत मिले।
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर वो फिर से नगर निगमों को नगर पंचायत बनाएंगे या नगर परिषद बनाएं ये बड़ा प्रश्न है। हालांकि उनके सत्ता में आने के दूर दूर के कोई चांस नहीं हैं। उधर, दो नगर निगम में बीजेपी की हार पर उन्होंने कहा कि सोलन और पालमपुर में कहां कमी रही उसमें हम जरूर चिंतन करेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि सोलन में हमें दस हजार से ज्यादा मत मिले और कांग्रेस को नौ हजार के करीब वोट मिले।
उन्होंने कहा कि कल के ओवर ऑल चुनाव परिणाम में देखें तो छह नगर पंचायतों में हम जीते और एक ही नगर पंचायत में कांग्रेस जीती है। कांग्रेस की बनी हुई नगर निगम हमने छीनी है। जहां भी कमी रही है मैं नेतृत्व के नाते उसे स्वीकार करता हूं उसका हम मूल्यांकन करेंगे। उन्होंने कहा इन चुनावों में छोटे और लोकल मुद्दे रहते हैं। इसके अलावा बागियों से भी नुकसान हुआ जिसका दोनों ही पार्टियों को नुकसान हुआ है। साथ ही सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जीत जैसे विरोध पार्टी बोल रही है वैसी जीत नहीं है। एक जगह वो जीते हैं और उस जीत की वजह यह है कि पालमपुर नगर परिषद हिमाचल की सबसे छोटी नगर परिषद थी।
जब हमने नगर निगम बनाई तो एक ही वार्ड में सारी जनसंख्या समा गई। गांव के इलाकों को शामिल किया गया था। पालमपुर में कांग्रेस की ओर ऐसे प्रचार किया गया कि कुत्ते-बिल्ली और गाय पर भी टैक्स लगेगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस बात को हम समझा नहीं पाए। उन्होंने कहा कि हालांकि कांग्रेस पालमपुर को क्या फिर से उन्हें नगर परिषद बनाएंगे।