नगर पंचायत चुनाव : आनी में 79.7 और निरमंड में 77.1 फीसदी हुआ मतदान

नगर पंचायत चुनाव : आनी में 79.7 और निरमंड में 77.1 फीसदी हुआ मतदान

कुल्लू/आनी: नवगठित नगर पंचायत आनी और निरमंड के लिए आज आयोजित चुनावों में मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। आनी नगर पंचायत के लिए 79.7 और निरमंड पंचायत में 77.1 फीसदी मतदान हुआ। कुल मिलाकर दोनों नगर पंचायतों में मतदान 78.2 फीसद रहा।

आनी नगर पंचायत में वार्ड न. 1 खोबड़ा तेशन से धर्मपाल 122 मत लेकर विजयी रहे। वहीं वार्ड न. 2 किरण बाजार बराड़ से शशि मल्होत्रा ने 66 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इसी तरह वार्ड नं. 3 रानीबेहड़ा से गुलाब ठाकुर ने 81 मत, वार्ड न. 4 नालदेहरा से देवेंद्र शर्मा ने 109 वोट, वार्ड न. 5 क्यार क्लोनी से सरसा देवी ने 57 वोट, वार्ड नं. 6 दोघरी से अनुपमा देवी ने 33 वोट, वार्ड न. 7 रोपड़ी में होमेश्वरी जोशी ने 48 मत लेकर विजय प्राप्त की।

निरमंड वार्ड नम्बर 1 सिरकोटी उषा देवी को 75 मत, वार्ड नंबर 2 शिगाउली से विद्या देवी 66 मत, वार्ड नम्बर 3 सुनारला से ममता 42 मत, वार्ड नम्बर 4 भीउंटा से देव राज को116+(एक मत टॉस से) मत मिले और इनको विजयी घोषित किया गया। वहीं वार्ड 5 डीम से पदमा को 41 मत, वार्ड नं. 6 विष्णू से अमर चन्द को 54 मत, वार्ड नम्बर 7 पोखटू से विकास शर्मा को 176 मत प्राप्त हुए और इन उम्मीद्वारों को विजयी घोषित किया गया।

वहीं एसडीएम/आरओ आनी चेत सिंह ने मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई थी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियो का प्रशासन को पूर्ण सहयोग मिला। साथ ही आम जनता ने भी शांतिपूर्ण मतदान के लिए अपना सहयोग दिया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *