भाजपा आने वाले नगर निगम चुनावों में 100% जीत दर्ज करेगी : भाजपा प्रभारी

  •  कांग्रेस व्यक्ति पूजन में विश्वास रखती है, पर भाजपा एक विचारधारा है

शिमला:  भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने  कहा किकोरोना महामारी चाइना ने फैलाई और भारत ने उसकी वैक्सीन बनाकर 152 देशों को दी। यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजबूत नेतृत्व है जिसके कारण भारत की छवि पूरे विश्व में उभर कर आ रही है। शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले नगर निगम चुनावों में 100% जीत दर्ज करेगी क्योंकि देश में एक सशक्त नेतृत्व है और प्रदेश में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक सशक्त नेतृत्व की सरकार चला रहे हैं जिससे जनता खुश है। उनका मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ग्राम सभा से विधानसभा तक का मंत्र दिया है और पंचायती राज चुनावों में भाजपा अपनी प्रचंड जीत दर्ज कर चुकी है इसी प्रकार नगर निगम चुनावों में भी हम प्रचंड जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मुकाबला ऐसी पार्टी से है जिसके पास ना तो नीति है और ना ही नेता कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नहीं है जिसके ऊपर राजनीति कर सकें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस में हिमाचल के राज्यपाल पर हमला किया वह निंदनीय है और पूरे प्रदेश में इसकी निंदा धरातल तक हो रही है।

उन्होंने कहा कि फतेहपुर उपचुनाव जब भी होगा तब भाजपा उसमें भी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा की भाजपा एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है परंतु कार्यकर्ताओं की पार्टी है कांग्रेस व्यक्ति पूजन में विश्वास रखती है पर भाजपा एक विचारधारा है। उन्होंने कहा कि जो भी चुनाव हो जिसके हाथ में कमल का फूल होगा वहीं भाजपा का प्रत्याशी होगा और भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है जो प्रदेश से लेकर बूथों तक सकारात्मक कार्य कर रहा है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *