हिमाचल : कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए गठित की चार सदस्‍यीय कैंपेनिंग कमेटी

कुल्लू से सैंकड़ों कांग्रेसी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व बढ़ती मंहगाई के खिलाफ पहुंचेंगे शिमला : देवेंद्र नेगी

कुल्लू: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव, देवेंद्र नेगी ने ज़ारी प्रैस बयान में कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं वे बढ़ती मंहगाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर जी की अगुवाई में  10 मार्च बुधवार को प्रदेश स्तरिय जन सभा का आयोजन चौड़ा मैदान में किया जा रहा है, इस विरोध प्रदर्शन जनसभा में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी  राजीव शुक्ला जी विशेष रुप से सभा में उपस्थित रहेंगे। जनसभा में प्रदेश कांग्रेस के जिला, ब्लॉक व फ्रंटल संगठनों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, पंचायत राज संगठन,एन एस युआई, इंटक सेवादल कांग्रेस पदाधिकारियों सहित सभी सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाग लेना अनिवार्य किया गया है। इसी संदर्भ में जिला कुल्लू के चारों विधानसभा क्षेत्र से सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का काफिला शिमला जाना तय है। इस संदर्भ में सभी व्लाक कांग्रेस अध्यक्षों को सूचित किया जा चुका है।

नेगी ने कहा कि एक तरफ कोरोना ( महामारी ) ने देश के गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब कर दी है, व करोंड़ों लोगों की नौकरियां चलीं गईं हैं,रोज़गार खत्म हो चुका है, डीजल, पेट्रोल, गैस,तेल चावल दालों,सव्जीओं के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं बढ़ती मंहगाई से गृहणियों को अपना चुल्हा चलाना मुश्किल हो गया है, लेकिन सरकार का कोई नियंत्रण मंहगाई पर नहीं है। अब कांग्रेस पार्टी को जनहित में सड़कों पर आने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, अच्छे दिन तो आने से रहे, न आयेंगे लेकिन कांग्रेस को सरकार के वायदों को याद दिलाने के लिए जनता के साथ सड़कों पर जरुर उतरना पड़ेगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *