भाजपा का लक्ष्य 2022 के चुनाव में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाना : सुरेश कश्यप

शिमला: भारतीय जनता पार्टी कसुम्पटी मंडल का प्रशिक्षण शिविर आज फागु में संपन्न हुआ, प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवि मेहता द्वारा की गई। इस शिविर में है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सूक्ष्म बोर्ड की अध्यक्षा रूपा शर्मा, कसुम्पटी से भाजपा प्रत्याशी विजय ज्योतिसेन एवं मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बोटका विशेष रुप से उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का समय-समय पर प्रशिक्षण वर्ग होते रहते हैं और यही एक कारण है जिससे भाजपा का कार्यकर्ता हर चुनौती के लिए तैयार रहता है ।
उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता एक अनुशाषित एवं सुदृण कार्यकरता है। इन प्रशिक्षण शिविरों से भाजपा हमेशा तरोताजा रहती है,  उन्होंने कहा कि जैसे एक फौज के सैनिक का प्रतिदिन प्रशिक्षण होता है उसी प्रकार भाजपा के कार्यकर्ता का भी समय-समय पर प्रशिक्षण होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में आज प्रदेश तेज गति से आगे बढ़ रहा है । शिक्षा, खेती, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हिमाचल अव्वल स्थान पर है। हमारे पास पहले 7000 किलोमीटर सड़क थी आज हमारे पास 37000 किलोमीटर की सड़क है, हमारी प्रदेश सरकार का पिछले 3 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा हैं और जनता ने इन स्वर्णिम 3 साल पर पंचायती राज चुनावों में भी मुहर लगाई है जिसमें भाजपा को 75% से ज्यादा समर्थन मिला है।
उन्होंने कहा कि कल केंद्र रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शिमला संसदीय क्षेत्र को बड़ी सौगात दी जिसमें किसान रेल के माध्यम से अब हमारा प्रदेश का सेब कन्याकुमारी तक पहुंचेगा, कालका से शिमला तक रेलवे लाइन और तेज गति से चलेगी, पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल और तेजी से आगे बढ़ेगा, चंडीगढ़ बद्दी रेलवे लाइन के लिए 200 करोड़ और भानुपाली बिलासपुर रेलवे लाइन के लिए 405 करोड़ स्वीकृत किए हैं, रेल मंत्री ने जगाधरी से पोंटा साहिब तक रेल का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए जो हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। बद्दी में बीआईएस लैब देकर हिमाचल को केंद्रीय मंत्री ने बड़ी सौगात दी है इसके लिए हम उन का धन्यवाद करते हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र में हमारी मोदी सरकार, प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार और हमारा सुदृढ़ संगठन ट्रिपल इंजन की भूमिका निभाकर प्रदेश को नई ऊंचाइयों की तरफ ले जा रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एकजुटता से आगे बढ़ते हुए इस बार के 2022 के चुनाव में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में कमल का फूल खिलाना है भारतीय जनता पार्टी को जिताना है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *