शिमला: शिमला जिले में आज कोरोना के 34 मामले आए हैं। इसमें रामपुर के ननखड़ी का ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और एक स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल है। शिमला पुलिस लाइन कैथू में तैनात एक 23 वर्षीय महिला पुलिस कर्मी पॉजिटिव आई है। सचिवालय के नजदीक रहने वाला एक 25 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। संजौली से 2 मामले और खलीनी तथा चक्कर कोर्ट के पास रहने वाला एक व्यक्ति भी संक्रमित निकला है। शहरी एसडीएम मंजीत शर्मा ने 7 पॉजिटिव मामलों के आने की पुष्टि की है।
आईजीएमसी की फ्लू ओपीडी में इलाज करवाने आई पुलिस की महिला कर्मी भी शामिल है। एक डॉक्टर भी पॉजिटिव आया है। यह लक्षण दिखने के बाद इलाज करवाने आए थे। इसके अलावा बीती देर रात सर्जरी वार्ड में दाखिल मरीज भी पॉजिटिव निकला है। वहीं फ़िलहाल बाकि मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।