नहीं रहीं बॉलीवुड की “चांदनी”… दुबई से श्रीदेवी को भारत लाने की प्रक्रिया जारी

मुंबई: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री श्रीदेवी को दिल का दौरा पड़ने के कारण दुबई में उनका निधन हो गया है। श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में एक फैमिली वेडिंग अटेंड करने गई थीं। श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमे में है। इस खबर के बाद उनके फैंस को इस पर यकीन नहीं हो रहा है। इस बीच मुंबई में तमाम सितारे, परिजन और उनके अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले दुबई में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इसके बाद दुबई पुलिस की ओर से फरेंसिक जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी और फिर उनके पार्थिव शरीर को रविवार देर शाम तक मुंबई लाया जा सकेगा।

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में ही हैं.हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी का काफी बड़ा योगदान रहा है। श्रीदेवी ने हिंदी के अलावा तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयाली फिल्मों में भी काम किया। वर्ष 2012 में उन्होंने इंग्लिश-विंग्लिश के साथ बॉलीवुड में कमबैक किया था।  उन्होंने वर्ष 1967 में  एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। श्रीदेवी को 2013 में चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। रीदेवी का बॉलीवुड में प्रवेश 1978 के फिल्म सोलहवां सावन से हुआ था, लेकिन उन्होंने वर्ष 1983 की फिल्म हिम्मतवाला से खूब सुर्खियां बटोरीं। श्रीदेवी की सदमा, नागिन,निगाहें, मिस्टर इन्डिया, चालबाज़, लम्हे, खुदा गावाह और जुदाई फ़िल्में हैं। श्रीदेवी को पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले। बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की शनिवार देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह 54 साल की थी। उन्होंने दुबई में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा हैं कि उनका पार्थिव शरीर प्राइवेट जैट के द्वारा 12 से 2 बजे के बीच मुंबई लाया जाएगा। शाम को श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। वहां हार्ट अटैक आने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई। श्रीदेवी के साथ उनके पति बॉनी कपूर और बेटी खुशी भी दुबई में मौजूद थे। श्रीदेवी के साथ शादी में संजय कपूर भी दुबई गए थे। रात 12 बजे संजय दुबई से मुंबई लौट आए, लेकिन मुंबई पहुंचते ही उन्हें श्रीदेवी के निधन की खबर मिली। इस पर उन्होंने फिर से दुबई की फ्लाइट पकड़ ली।

  • श्रीदेवी के निधन पर प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने जताया शोक

श्रीदेवी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने श्रीदेवी के जाने पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, ‘विख्यात अभिनेत्री श्रीदेवी के असामयिक निधन पर दुखी हूं। वो फिल्म जगत की ऐसी अदाकारा थीं जिन्होंने अपने कॅरियर में कई अलग-अलग किरदार निभाए और यादगार परफॉर्मेंस दीं। दुख की इस घड़ी मेरी सांत्वना उनके परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले.’ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा, ‘फिल्म स्टार श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने अपने लाखों फैंस का दिल तोड़ दिया. लम्हें, इंग्लिश विंग्लिश जैसी फिल्मों में उनकी अदायगी दूसरे कलाकारों के लिए प्रेरणादायी है। मेरी सांत्वना उनके परिवार और उनके करीबियों के साथ है।’

चार दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में अहम रोल निभाया था। इससे पहले इंग्लिश विंग्लिश मूवी में कमबैक कर उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी। श्रीदेवी के साथ खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया और चांदनी जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्मों के नाम भी जुड़े हैं। इसके अलावा हिम्मतवाला, तोहफा, नगीना, औलाद, हीर रांझा, रूप की रानी चोरों का राजा, लाडला, जुदाई जैसी यादगार फिल्मों में भी अभिनय दिखाया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *