हिमाचल: कोयले की अंगीठी की गैस लगने से दो की मौत

कुमारसैन: मां ने तीन साल की बच्ची के साथ फंदा लगाकर दी जान

शिमला : शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र के मलेंडी पंचायत के फराल में मां ने तीन साल की बच्ची के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना में तीन साल की बच्ची की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मां ने सेब के पेड़ पर फंदा लगाया है।  पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह स्थानीय निवासी ने अपने बगीचे में मां और बच्ची को फंदे से लटके देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना करीब 10:00 बजे कुमारसैन पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए।इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान नेपाली मूल की 20 वर्षीय बिमला और उसकी 3 साल की बेटी मोनिका  के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि विमला यहां मजदूरी का काम करती थी। हालांकि आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed