शिमला : भट्टाकुफर में ढांक से गिरने से व्यक्ति की मौत

शिमला: राजधानी शिमला के भट्टाकुफर में ढांक से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह भट्टाकुफर वाले रास्ते से जाने लगा तो उसका पैर फिसल गया। इससे वह गहरी खाई में जा गिरा। इसकी सूचना कुछ लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान धर्मचंद के तौर पर हुई है। हादसा भट्टाकुफर उदय कॉलोनी के पास हुआ। अंदेशा है कि बारिश के बाद रास्तों पर फिसलन काफी ज्यादा थी। ऐसे में मृतक का पैर कीचड़ में फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गया। फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग पाएगा। मौत का प्राथमिक कारण गिरकर चोट लगना माना जा रहा है, लेकिन पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत मामले में जांच कर रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed