प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा से अपने उत्तरदायित्वों को पूरा करने को कहा

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक की समीक्षा

शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों से अपने उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठा से पूरा करने को कहा हैं। उन्होंने कहा कि सगंठन की एकजुटता से प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह एकता इसी प्रकार रहनी चाहिए जिससे कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भी अपनी जीत का परचम लहरा सके।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक की समीक्षा करते हुए उन्होंने निष्क्रिय पदाधिकारियों को चेताया। उन्होंने कहा कि सगंठन की मजबूती के लिये सभी पदाधिकारियों को पूर्ण क्रियाशील होना होगा।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कुछ ब्लॉकों की धीमी गति को गति प्रदान करने की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रतिभा सिंह ने अभियान को निश्चित समय अबधि में पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस प्रकार भारत जोड़ो यात्रा को जोश के साथ पूरा किया है उसी प्रकार देश मे अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ों अभियान को पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि अभियान की विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय आला कमान को भेजी जानी है इसलिए सभी ब्लॉकों की रिपोर्ट पेपर कटिंग के साथ इस कार्यालय को भेजनी होगी।

इससे पूर्व हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रदेश संयोजक चेतराम ठाकुर, सह संयोजक हरिकृष्ण हिमराल व  संदीप कुमार ने  इस अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान कांग्रेस पार्टी के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए यह एक मील का पत्थर साबित होगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed