शिमला: JOA IT ( 817) के अभ्यर्थी मिले मुख्यमंत्री से, अपनी मांगों से कराया अवगत

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  JOA(IT) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शिमला में भेंट कर अपनी मांगों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी मामला हल करने के प्रयास जारी हैं। सरकार कानूनी राय ले रही है। अभ्यर्थियों ने पेपर बेचने और लीक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई मांगते हुए पेपर रद्द न करने की गुहार भी लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाधिवक्ता और मुख्य सचिव से चर्चा की है। गतिरोध को दूर करने के प्रयास जारी है। पोस्ट कोड 817 मामले में पाया गया है कि यह पेपर बिका भी है, लीक भी हुआ है। देखा जा रहा है कि परिणाम किस प्रकार जारी किया जाए। जांच में अगर बड़े स्तर पर पेपर लीक पाया गया तो कड़ी कार्रवाई करनी पड़ सकती है। अगर गलती नहीं पाई गई तो जल्द परिणाम जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्ट कोड 556 और 817 का मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया है। दो पक्षों के बीच का यह मामला है। सरकार मध्यस्थता कर रही है। बुधवार को दोबारा इस मामले को लेकर बैठक बुलाई गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed