मुख्यमंत्री बोले-सीमेंट विवाद के जल्द सुलझने की उम्मीद, दबाव बनाने पर ही कंपनी कर रही बातचीत

हिमाचल: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने नादौन से शिमला पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार के दबाव में सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन अब सीधे से बातचीत को तैयार है। बीते कल भी कंपनी प्रबंधन की उद्योग मंत्री के साथ बैठक हुई है। सुक्खू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द सीमेंट फैक्ट्री विवाद का निपटारा कर दिया जाएगा। उन्होंने इस विवाद के निपटारे के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान जिम्मेवारी दी है।

सीएम ने कहा कि पूर्व सरकार ने जनता से सरेआम झूठ बोला है। दावा किया कि छठे पे-कमीशन को लागू कर दिया गया है। मगर, कर्मचारियों की 11 हजार करोड़ रुपए की देनदारी अभी बकाया है। इनमें 5500 करोड़ का एरियर पेंशन भोगियों, 4500 करोड़ का एरियर अधिकारियों व कर्मचारियों तथा 992 करोड़ DA का एरियर है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार 75 हजार करोड़ का कर्ज स्टेट पर छोड़कर गई है। अब उनकी सरकार भाजपा  सरकार द्वारा लिए कर्ज को चुकाने को लोन ले रही है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) को लेकर क्या निर्णय होगा, यह अभी भविष्य के गर्भ में है। मगर, जो जांच रिपोर्ट आई है, उसमें कई खुलासे हो रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed