शहरवासियों को बड़ी राहत: कोरोना वायरस के चलते नहीं बढ़ेगा 3 माह तक प्रॉपर्टी टैक्स और ना ही गार्बेज और पानी की दरें

प्रदेश सरकार ने पलटा पूर्व भाजपा सरकार का एक और फैसला- नगर निगम शिमला के 7 नए वार्ड निरस्त

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के एक और फैसले को पलट दिया है। नगर निगम चुनाव से पहले जयराम सरकार ने शिमला में 7 नए वार्डों का गठन किया था। इसी फैसले को सुक्खू सरकार ने रद्द कर दिया है। सुक्खू सरकार ने फैसला बदलते हुए आदेश जारी किए हैं. ऑर्डर के अनुसार, अब 41 वार्डों को घटाकर दोबारा 34 कर दिया गया है। पूर्व जयराम सरकार ने निगम एक्ट में संशोधन किया था और शिमला नगर निगम के वार्डों की संख्या बढ़ाकर 41 कर दी थी।हिमाचल प्रदेश नगर निगम संशोधन अध्यादेश 2023 लाकर हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1994 में संशोधन कर नए वार्डो को खत्म कर दिया है। इसे लेकर मंगलवार को राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक  मार्च माह में होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में सरकार द्वारा इससे संबंधित विधेयक पारित किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed