हिमाचल: प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति धनखड़ से की भेंट

हिमाचल: प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सुक्खू की राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति से यह पहली शिष्टाचार भेंट थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने राष्ट्रपति को हिमाचल का पारंपरिक वाद्य यंत्र रणसिंघा समृति चिह्न के तौर पर भेंट किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed