शिमला विधायक सुरेश भारद्वाज भारद्वाज

शिमला : पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, IGMC में भर्ती

 हिमाचल: प्रदेश के पूर्व शहरी विकास मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज को शनिवार को एक स्कूटी ने टक्कर मार दी। वे छोटा शिमला के स्ट्रबेरी हिल में अपने घर से कुछ दूर करीब साढ़े चार बजे टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें लोगों ने द्वारा आईजीएमसी इलाज के लिए पहुंचाया। पूर्व मंत्री भारद्वाज की हालत स्थिर बनी हुई हैं। उनके मुंह और नाक में चोटें आई हैं। वहीं डॉक्टर उनका सिटी स्कैन कर रहे हैं IGMC के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं।

वहीं घटना के मामले की जांच छोटा शिमला पुलिस द्वारा की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed