हिमाचल: 28-29 जनवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना

शिमला में सर्दी के इस सीजन की पहली बर्फबारी, ‘व्हाइट क्रिसमस’ की जगी उम्मीद

शिमला : राजधानी शिमला में बुधवार को सर्दी के इस सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली। करीब दोपहर एक बजे के आस-पास बर्फ के फाहे गिरने शुरू हुए। ये सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

जिसके चलते इस बार शिमला में ‘व्हाइट क्रिसमस’ की उम्मीद है वहीं सीजन की पहली बर्फबारी से शिमला आये पर्यटक काफी खुश नजर आये। शिमला में हुई बर्फबारी से पर्यटकों के साथ-साथ कुछ स्थानीय लोगों ने रिज व माल रोड पर बर्फ से अठखेलियां कीं तो कुछ ने बर्फ से अठखेलियां करते खूब फोटो खिंची। हालांकि तापमान अनुकूल न होने के कारण बर्फ टिक नहीं पाई। जिसके चलते शिमला शहर में हल्की बर्फबारी होने की वजह से कई पर्यटकों ने कुफरी, नालदेहरा, नारकंडा आदि पर्यटन स्थलों का रुख किया तो कुछ ने सुबह तक शिमला में ही और बर्फ़ गिरने की उम्मीद के चलते रुकना मुनासिब समझा। राजधानी में हिमपात होने का समाचार पाकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली आदि से और अधिक पर्यटक शिमला पहुंचने शुरू हो गये हैं। पर्यटकों के आगमन से पहाडों की रानी शिमला और भी ज्यादा गुलजार हो गयी है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *