कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सुक्खू ने कोविड अस्पतालों में प्रबंधों व मरीजों की देखभाल पर उठाए सवाल

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होने की चेतावनी

शिमला: खालिस्तान के मुद्दे पर सिख फ़ार जस्टिस संस्था के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को धमकी दी है। जारी किए पत्र में कहा गया है कि सिख फॉर जस्टिस ने इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विरोध किया था और पंजाब को खालीस्तान में बदलने का दावा किया था। इसके बावजूद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जारी रही। हिमाचल के मुख्यमंत्री ने भी यदि इस यात्रा का समर्थन किया, तो उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इस धमकी में कहा गया है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में संत भिंडरावाले के बैनर और पोस्टर बैन किए थे और यदि यही रास्ता सुखविंदर सुक्खू ने भी अपनाया, तो उन्हें भी कीमत चुकानी पड़ेगी। हिमाचल पंजाब का हिस्सा है और शिमला खालिस्तान की नई राजधानी बनेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि सिख फार जस्टिस ने पहले ही पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने के लिए 100000 डॉलर का बजट जारी कर रखा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed