शिमला पहुँचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू; बोले-हाईकमान को सौंपी मंत्रियों के नामों की सूची, अब अंतिम फैसला हाईकमान का

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली से आज लौट आए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल को दस मंत्रियों के नामों की सूची सौंप दी है। अब अंतिम फैसला हाईकमान लेगा। हाईकमान से मंजूरी मिलने के बाद शपथ ग्रहण समारोह तय होगा। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को कल भी शपथ दिलाई जा सकती है और कुछ दिन बाद भी दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें हाईकमान से सूचित किया जाएगा, उसके बाद ही कैबिनेट विस्तार होगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed