पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

मण्डी/ सुंदरनगर: चंडीगढ़ के दो लोगों से पकड़ी 894 ग्राम चरस

सुंदरनगर : पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली पर पुंघ में नाकाबंदी करते हुए कार सवार 2 लोगों को पुलिस टीम ने 894 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर के एएसआई दौलत राम ने अन्य कर्मचारियों के साथ पुंघ में फोरलेन पर नाका लगाया था। इसी दौरान मंडी की तरफ से आ रही टाटा इंडिगो कार (सीएच 01एजी-0778) को जांच के लिए रोका गया तो उसमें सवार देवेंद्र पाल (50) निवासी हाऊस नंबर 1512/1 सैक्टर-30 चंडीगढ़ तथा अफजल खान (52) निवासी हाऊस नंबर 1517/2 सैक्टर-30 चंडीगढ़ के कब्जे से 894 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं शिमला स्थित रामपुर में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ नकेल कसना शुरू कर दिया है।  शुक्रवार देर शाम को झाखड़ी में 26 वर्षीय एक युवक को 5.68 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा। पुलिस ने युवक के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम को पुलिस थाना झाखड़ी से HC संजीव कुमार अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग पर थे। इस दौरान पुलिस जब बशरा खड्ड के पास पहुंची तो एक युवक सड़क से झाखड़ी की तरफ पैदल आ रहा था, जैसे ही युवक ने पुलिस की गाड़ी देखी तो घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5.68 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अजय चौहान पुत्र हिम्मत सिंह निवासी ग्राम तंगरू PO झाकड़ी तहसील रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिमला पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 5 ग्राम अफीम और 782 ग्राम पॉपी हस्क बरामद किया है। केस पुलिस स्टेशन बसंतपुर/सुन्नी में दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

शिमला पुलिस ने रोहड़ू निवासी एक व्यक्ति के कब्जे से 41.25 ग्राम चरस बरामद किया। केस अधिनियम पीएस रोहड़ू में दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed