हिमाचल: प्रदेश में 26 जनवरी से शुरू होगा कांग्रेस का “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान”

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब देश भर  में कांग्रेस 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी। इसके तहत देश के सभी राज्यों में कांग्रेस देश की एकता और अखंडता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देशभर में कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ कर लोगों को आपसी प्रेम के लिए प्रेरित करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया है कि प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत 26 जनवरी से विधिवत रूप में सभी जिलों व ब्लॉकों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेगी।

इसके दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने सभी जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों  व अग्रणी सगंठनों के प्रमुखों की एक आवश्यक बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 10 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजे बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह करेंगी।
बैठक में सभी जिला अध्यक्षों,ब्लॉक अध्यक्षों के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के सभी प्रमुखों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई हैं।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से इस अभियान के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक  रघुवीर सिंह मीणा विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। बैठक में इस अभियान को लेकर इसकी पूरी रूप रेखा को अंतिम रूप के साथ आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए जाएंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed