हिमाचल: कुलदीप पठानिया ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए किया अपना नामांकन पत्र दाखिल

हिमाचल: प्रदेश के चंबा जिला के भटियात विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सांसद प्रतिभा सिंह और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर की उपस्थिति में धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

सदन में उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सभी 40 कांग्रेस विधायकों ने सहमति जताई। ऐसे में उनका अध्यक्ष बनना तय है। कुलदीप सिंह पठानिया चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। गुरुवार को उनका चुनाव होगा। 65 वर्षीय कुलदीप पठानिया पूर्व में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। वह चौथी बार चुनाव जीतकर आए हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed