अब आधार कार्ड अपडेट कराने पर लगेंगे चार्ज....

अब बिना एड्रेस प्रूफ के भी अपडेट हो जाएगा Aadhaar में पता…

नई दिल्ली: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की तरफ से नया नियम लागू किया गया है। जिससे बिना एड्रेस प्रूफ दिए आधार कार्ड के पते को बदल पाएंगे। नए नियम के तहत यूजर्स बिना किसी प्रकार के दस्तावेज दिखाए आसानी से आधार कार्ड में पता अपडेट कर पाएंगे। बता दें कि अभी तक Aadhaar कार्ड के पते को बदलने के लिए नया एड्रेस प्रूफ देना होता है।

जिन आधार यूजर्स के पास एड्रेस अपडेट करने के लिए कोई जरूरी डॉक्यूमेंट नहीं है, वो परिवार के मुखिया की सहमति (Head of Family- HoF) के जरिए अपना आधार अपडेट करा सकते हैं। UIDAI की इस रेजिडेंट फ्रेंडली सर्विस से किसी Aadhaar यूजर्स के उन रिश्तेदारों (जैसे-बच्चे, पति-पत्नी, या माता-पिता आदि) के लिए बहुत मददगार साबित होगा, जिनके पास अपने आधार में पता अपडेट कराने के लिए खुद के नाम पर जरूरी डॉक्यूमेंट न हो। UIDAI ने कंफर्म किया है कि 18 साल से ज्यादा आयु का कोई भी व्यक्ति HOF हो सकता है। इसमें अपने रिश्तेदारों के साथ अपना पता साझा किया जा सकता है।

Aadhaar में पता कैसे अपडेट करें?- ‘My Aadhaar’ पोर्टल (https://myaadhaar.uidai.gov.in) में, एक निवासी ऑनलाइन पता अपडेट करने के लिए इस विकल्प को चुन सकता है। जिसके बाद, निवासी को HOF की आधार संख्या (Aadhaar Number) दर्ज करने की अनुमति दी जाएगी, जिसे केवल मान्य किया जाएगा। HOF की पर्याप्त गोपनीयता बनाए रखने के लिए HOF के आधार की कोई अन्य जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित नहीं की जाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed