मण्डी : सराज में जनसभा को संबोधित करते पूर्व सीएम जयराम हुए भावुक…

मण्डी: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पहली बार सराज दौरे पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत किया। इस दौरान जयराम ठाकुर ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने सिराज की जनता को रिकॉर्ड तोड़ जीत लाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान  जयराम ठाकुर सराज जनसभा को संबोधित करते हुए  कुछ देर के लिए भावुक हो गए। मंच पर संबोधन करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए।

जयराम ने कहा कि 2022 में नई सरकार बनी और 2023 लग गया है, लेकिन सरकार मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि राजनीति में अनेक संभावनाएं बनी रहती हैं। कांग्रेस जनहित में कार्य करेगी तो प्रतिपक्ष सहयोग करेगा। अगर जनता के विरुद्ध कांग्रेस काम करती है तो कतई सहन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 5 साल अनेक जनहित के कार्य किए और अनेक योजनाएं शुरू कीं। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही बदले की भावना से काम की शुरुआत की है। हिमाचल में भाजपा 0.9 फीसदी वोटों से हारी है। जो बहुत कम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को भी हिमाचल की जनता ने अपार जन समर्थन दिया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed