धर्मशाला: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार

हिमाचल: प्रदेश के क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड आरटीए झबोला, बिलासपुर ने सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पद अधिसूचित किए हैं। इन्हें भरने के लिए कांगड़ा जिले में 12 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा और 13 को उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक और आयु 21 से 37 वर्ष रखी गई है।

साक्षात्कार 12 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा और 13 को उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में प्रात: 10:00 बजे से लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से प्रतिमाह 14,500 से 18,000 वेतनमान दिया जाएगा। कार्य स्थल शिमला, ऊना, बद्दी, बिलासपुर, कांगड़ा और चंडीगढ़ रहेगा। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उप रोजगार कार्यालय में होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed