कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सुक्खू ने कोविड अस्पतालों में प्रबंधों व मरीजों की देखभाल पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री विधायकों में से चुना जाएगा : सुखविंद्र सिंह सूक्खू

हिमाचल: प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम आने को अब कुछ ही समय रह गया है। 8 दिसंबर को सब स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस को लेकर लोगों द्वारा कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

वहीं कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को नादौन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा किया है मुख्यमंत्री विधायकों में से चुना जाएगा। 

सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद पार्टी हाईकमान दिल्ली से ऑब्जर्वर भेजेगी। ऑब्जर्वर अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। उन्हीं की रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान देखेगा कि किस नेता के साथ कितने विधायक हैं। उसी रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश का मुख्यमंत्री चेहरा तय होगा।

सुखविंद्र सुक्खू ने विक्रमादित्य सिंह की उस बात का भी खंडन किया है, जिसमें विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि प्रतिभा सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है। सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा न्योता देने की बात भी अन्य बातों की तरह अफवाह है। कोई निमंत्रण नहीं दिया गया है। पहले सरकार बनाई जाती है, उसके बाद यह बातें की जाती हैं। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के सभी विधायक 8 दिसंबर को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में ही रहेंगे। विधायकों को छत्तीसगढ़ ले जाने की खबरें झूठी है। उन्होंने इस बात को भी सिरे से खारिज किया कि प्रियंका गाँधी ने मुख्यमंत्री के लिए 8 नेताओं का सूची मांगी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed