हिमाचल विधानसभा चुनाव : विक्रमादित्य सिंह ने राहुल गांधी को शपथ समारोह का दिया न्‍योता…

हिमाचल: प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आने हैं  लेकिन प्रदेश कांग्रेस अपनी जीत को लेकर बड़े-बड़े दावे करती नजर आ रही है प्रदेश कांग्रेस सरकार बनाने के लिए पूरी तरह आश्वस्त है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दे दिया है। कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने कहा बुधवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि “भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी को शिमला आने का न्योता दिया है।

बुधवार को विक्रमादित्य ने होलिलोज में कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत छोड़ो यात्रा में वे शामिल हुए और इस दौरान दस किलोमीटर तक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। राहुल गांधी ने हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लिया और उन्हें इसको लेकर आश्वस्त करवाया गया कि  प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। भारत जोड़ो यात्रा में होने के चलते राहुल गांधी विधानसभा चुनावों में नहीं आए लेकिन हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर शपथ समारोह में उन्हें शामिल होने का न्योता दिया है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें पद की कोई लालसा नही है। आजतक जो भी जिम्मेवारी दी गई उसे बखूबी निभाया गया है और वे किसी पद के पीछे नही दौड़ रहे है। पार्टी ने जो भी पद आजतक परिवार को दिया है उस पर खरे उतरे है और किसी पद को लालसा से स्वीकार नहीं किया है। बल्कि पार्टी की मजबूती ओर लोगों के हित के लिए  काम किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दौड़ को लेकर की गई टिपण्णी पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा जयराम ठाकुर पृरी तरह से बोखला गए है। जल्द ही उनके नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री लगने वाला है। मुख्यमंत्री धैर्य रखे प्रदेश की जनता ने अपना निर्णय ले लिया है। प्रदेश में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में किस ओर हवा चल रही है ये कर्मचारी अधिकारी आम जनता जान चुकी है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जिस तरह का प्रचलन बीते कुछ सालों में अन्य राज्यों में देखने में आया हैं, उसे देखते हुए यहां भी भाजपा होर्स-ट्रेडिंग कर सकती है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में खरीद-फरोख्त की नौबत नहीं आएगी, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस 2 तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रतिभा सिंह ने भी हाईकमान से आग्रह किया है कि हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व हिमाचल में मतगणना से पहले ही बैठ जाए, ताकि भाजपा को खरीद-फरोख्त का मौका न मिले।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed