बिलासपुर : पर्यटकों की बस पलटी, 16 यात्री घायल

बिलासपुर : बिलासपुर शहर से सटे राष्ट्रीय मार्ग पर होटल सागर व्यू के पास मनाली से जालंधर की तरफ जा रही एक प्राइवेट बस (PB01 C 9972) पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 घायल यात्री जिला अस्पताल बिलासपुर में उपचाराधीन हैं और चार गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पीजीआई रेफर किया गया है। ये हादसा बिलासपुर के बमटा चौक के पास सागर व्यू होटल के बाहर हुआ। बताया जा रहा है कि बस ओवरस्पीड के कारण पलटी। बस एक निजी कंपनी की है। 12 घायलों को बिलासपुर में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गम्भीर रूप से घायल 4 पर्यटकों के पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। ये पर्यटक अलग अलग राज्यों के हैं। बस में कुल 40 पर्यटक सवार थे।

जानकारी के अनुसार, हादसे में सभी घायल मुंबई, जालंधर, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उड़ीसा के हैं। बिलासपुर प्रशासन द्वारा गंभीर रूप से घायलों को 5000 रूपये प्रति व्यक्ति और आंशिक रूप से घायलों को 2000 रूपये प्रति व्यक्ति आर्थिक सहायता दी गई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया की इस मामले में थाना सदर बिलासपुर में बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed