संजौली : ढिंगू मंदिर के समीप तेंदुए ने  गेट के ऊपर से छलांग लगा पालतु कुत्ते का किया शिकार

शिमला: जाखू में ड्यूटी के बाद घर लौटते समय युवक पर तेंदुए ने किया हमला

शिमला : राजधानी शिमला में बीते रात तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। रात को विजय कुमार डयूटी करने के बाद जाखू की तरफ अपने घर जा रहा था। यह शहर के एक होटल में शैफ का काम करता है। रात को घर जाते हुए टका बैंच के पास तेंदुए ने पीछे से युवक पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से युवक की पीठ, बाजू व टांग में चोंटे आई है। युवक के चिल्लाने की आवाजे आने के बाद लोग वहां इकक्ट्ठा हुए। जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। तेंदुए ने युवक की पीठ और बाजू पर अपना पंजा गढाया। इसके चलते वह नीचे गिर गया, जिससे उसके हाथ में भी चोटें आई है। युवक को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed