नेशनल हेराल्ड मामले में की जा रही राजनीति का विरोध रहेगा जारी: सुक्खू

  • नेशनल हेराल्ड मामले में की जा रही राजनीति का विरोध रहेगा जारी: सुक्खू

शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने कहा है कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। मोदी सरकार की ओर से किए जा रहे इस तरह के षड्यंत्र को कांग्रेस सहन नहीं करेगी। सुक्खू ने कहा है कि नेशनल हेराल्ड मामले में जिस तरह से राजनीति की जा रही है, उसका विरोध जारी रहेगा। सुक्खू ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। विरोध प्रदर्शन के दूसरे चरण में 19 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन होगा।

  • पुतला जलाने के लिए ली गई थी जिला प्रशासन से इजाजत

सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने के लिए जिला प्रशासन से इजाजत ली थी। जहां तक न्यायिक जांच का सवाल है तो भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी वीरभद्र सिंह का पुतला जलता रहता था। क्या उस समय भी भाजपा ने न्यायिक जांच करवाई थी? इसलिए भाजपा पुतला जलाने के मामले को तूल दे रही है। विरोध दर्ज करना राजनीतिक हक है। कांग्रेस जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध करेगी।

  •  कांग्रेस पंचायत स्तर के चुनाव को राजनीति से रखना चाहती है दूर

सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पंचायत स्तर के चुनाव को राजनीति से दूर रखना चाहती है। इसलिए प्रधान व उपप्रधान चुनने के मामले में किसी प्रकार का दखल नहीं दिया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *