हिमाचल: हिमस्खलन का खतरा, 5 जिलों में अलर्ट जारी

कुल्लू: पांचवें दिन भी नहीं लगा लापता पर्वतारोही का सुराग, टीम कल फिर होगी रवाना

कुल्लू: अटल टनल रोहतांग के साथ लगती फ्रेंडशिप पीक से लापता शिमला के पर्वतारोही आशुतोष का बुधवार को पांचवें दिन भी सुराग नहीं लगा। रेको एवलांच रेस्क्यू डिवाइस की मदद से एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन (एटीओए) की टीम ने दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया। हिमस्खलन वाले स्थान पर फ्रेंडशिप पीक के एक ओर करीब 500 मीटर के दायरे में तलाश की गई। दूसरी ओर से वीरवार को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान की टीम फिर रवाना होगी। टीम में तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू दल के सदस्य भी शामिल होंगे।

बीते शनिवार को फ्रेंडशिप पीक में शिमला का पर्वतारोही आशुतोष हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed