कांग्रेस सरकार अपने वायदे के मुताबिक “परिवहन नीति’’ बनाने में असफल साबित: किशन कपूर

 

पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता किशन कपूर

पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता किशन कपूर

शिमला: पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता किशन कपूर ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अपने वायदे के मुताबिक ’’परिवहन नीति’’ बनाने में असफल साबित हुई है। केन्द्र से मिल रही अपार आर्थिक सहायता के बावजूद वित्तिय कुप्रबन्धन की वजह से हिमाचल पथ परिहवन की हालत दिनोदिन खराब होती जा रही है।

पूर्व परिवहन मंत्री ने कहा कि 9 साल से पुरानी 300 बसों को कन्डम करके जनता की आंखो में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वायदा किया था कि कोरपोरेशन के बेड़े में 7 साल पूरी कर चुकी बसों को तत्काल हटाया जाएगा। 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी कांग्रेस सरकार जनता से किया अपना यह वायदा पूरा नहीं कर रही है। जबकि पूर्व में 7 लाख कि.मी. पूरी कर चुकी बसों को एचआरटीसी के फलीट से बाहर कर दिया जाता था, चाहे वह यह दूरी 3 सालों में पुरी करें या 5 सालों में। परिवहन मंत्री से प्रश्न करते हुए किशन कपूर ने कहा कि इन 3 वर्षों में परिवहन विभाग ने कितनी बसों की खरीद की है, वह बताएं। जे0एन0आर0यू0एम0 के तहत मिल रही बसों को अपनी उपलब्धि बताने से परिवहन मंत्री को बाज आना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि वर्ष 2011 में डीजल और पेट्रोल की कीमतें वर्तमान कीमतों से ज्यादा थी, बावजूद इसके भाजपा सरकार में परिवहन विभाग प्रति कि.मी. केवल 75 पैसे वसूलता था, परन्तु कांग्रेस राज में कीमतें उस समय से कम होने के बावजूद 1 रू. 44 पैसे प्रति कि.मी. जनता से वसूले जा रहे हैं। कांग्रेस केवल गरीबों के नाम की राजनीति करती है और उनकी दूर्दशा पर घड़ियाली आंसू बहाती है। जबकि वास्तविकता यह है कि कांग्रेस दोनों हाथों से गरीबों का गला घोंटने का कार्य करती है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *