सोलन: बैंक से 24 लाख रुपए से भरा बैग चोरी..

टुटू: मकान में सेंध लगाकर 10 लाख की चोरी

शिमला:शिमला जिले के उपनगर न्यू टुटू में चोरों ने सेंधमारी कर एक घर से करीब 10 लाख की कीमत का सामान चोरी कर लिया। इसमें कीमती सामान के अलावा सोने के गहने भी शामिल हैं। शिकायतकर्ता धर्मपाल बिलासपुर जिले के घुमारवीं के रहने वाले हैं। वह यहां किराये के मकान में रहते हैं। बारह दिन से वह शहर से बाहर थे। मकान मालिक ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि उनके कमरे का ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे से सोने के गहने और अन्य सामान गायब था।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed