हिमाचल: मुख्यमंत्री जयराम और सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक फ्लाइट से हुए दिल्ली रवाना…

 हिमाचल: प्रदेश में एक ओर चुनाव परिणाम आने को हैं वहीं परिणाम आने से पहले दोनों पार्टियों के बड़े नेता दिल्ली पहुंच रहे  हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जहां भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए हैं तो कांग्रेस के बड़े नेता भी दिल्ली का रुख कर रहे  हैं। इस बीच चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक विमान में एक साथ दिल्ली रवाना हुए हैं।  मुख्यमंत्री जयराम दिल्ली में नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए दिल्ली गए हैं जबकि सुक्खू कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात के लिए गए हैं।

वहीं हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी दिल्ली रवाना हो गई हैं। दिल्ली में वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के दूसरे राष्ट्रीय नेताओं को प्रदेश चुनाव का फीडबैक दे सकती हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed