हिमाचल: हिमस्खलन का खतरा, 5 जिलों में अलर्ट जारी

मनाली : फ्रेंडशिप पीक में ट्रैकिंग पर गया चौपाल का आशुतोष लापता…

कुल्लू: अटल टनल रोहतांग के साथ लगती फ्रेंडशिप पीक में हिमस्खलन की चपेट में आने से शिमला का एक पर्वतारोही लापता हो गया है। पर्वतारोही आशुतोष पुत्र सुरेंद्र हिमटा निवासी गांव अड्शाला, उपतहसील देहा (चौपाल) के साथ गए दो अन्य साथियों ने इसकी जानकारी मनाली थाना पुलिस को आकर दी। थाना प्रभारी मुकेश राठौर की अगुवाई में एडवेंचर टूअर ऑपरेटर एसोसिएशन का रेस्क्यू दल उसकी तलाश में रवाना हो गया है। आशुतोष के साथियों शिमला के सचिन और मनाली के साहिल ने पुलिस थाने में बताया कि हम तीनों 17 नवंबर को फ्रेंडशिप पीक फतह करने निकले थे।

शनिवार को आशुतोष और साहिल चढ़ाई कर रहे थे, तभी सुबह 9:00 बजे फ्रेंडशिप पीक में हिमस्खलन हुआ, जिसमें आशुतोष लापता हो गया। सचिन और साहिल ने बताया कि दोपहर तक वे आशुतोष को तलाश करते रहे। जब उसका कोई पता नहीं चला तो शनिवार रात 8:00 बजे घटना की जानकारी देने मनाली थाने पहुंचे। एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर मनाली को भी इसकी जानकारी दी गई है।

एसडीएम ने तुरंत थाना प्रभारी मुकेश राठौर की अगुवाई में एडवेंचर टूअर ऑपरेटर एसोसिएशन का रेस्क्यू दल उसकी तलाश में रवाना कर दिया। एसडीएम ने बताया कि हिमस्खलन वाली जगह जोखिम भरी है। अभी आशुतोष का पता नहीं चल पाया है। सोमवार को सुबह अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना होगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed